MP Board Result 2024: जानें मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल किस दिन जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

MP Board Result 2024: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा। इस बार देश में लोकसभा आम चुनाव होने के कारण मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ( MPBSE ) कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जल्दी जारी करेगा। छात्रों की सुविधा के लिए MP 10th Result 2024 और MP 12th Result 2024 के लिंक आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। छात्र लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करके MPBSE परिणाम देख सकते है। यह परिणाम उन सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आपको बता दें कि इस वर्ष 5 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित हुई। वही 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई। छात्र बेसब्री से MP बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहें है। पिछले वर्ष 2023 में MP बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 25 मई 2023 को घोषित किए थे।

इसे भी पढ़े>> JEE Main 2024 Result Date: जेईई मेन अप्रैल सेशन का रिजल्ट जल्द जारी इस डेट को होगा जारी यहां देखे

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परिणाम 2024 में शामिल जानकारी

उम्मीदवारों को एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में बताए गए सभी विवरणों की एक बार जांच अवश्य करनी चाहिए क्योंकि बोर्ड की किसी छोटी गलती के कारण छात्र-छात्रा के रिजल्ट में गड़बड़ हो सकती है जैसे छात्रों के नाम का गलत हो जाना, जन्म तिथि या रोल नंबर गलत हो जाना इत्यादि। गलती मिलने पर छात्रों को बिना किसी देरी के सुधार करने की रिक्वेस्ट करनी चाहिये।

  • छात्र का नाम
  • स्कूल के नाम
  • फोटो
  • माता – पिता का नाम
  • विषय नाम
  • रोल नंबर
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • विषय कोड
  • ग्रेड
  • कुल प्राप्त अंक
  • परिणाम की स्थिति
  • डिविजन

MP Board 10th & 12th Result 2024 कैसे करें चेक

छात्र रिजल्ट प्रकाशित होने के पश्चात अपना रिजल्ट नीचे बताएं गए तरीकों को फाॅलो करके चेक कर सकते है:-

  • सबसे पहले कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  • वहां कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अपना अपना रोल नंबर एवं आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके एमपी बोर्ड के परिणाम 2024 का विवरण उपलब्ध होगा।
  • आगे की प्रक्रिया के लिए अपना रिजल्ट प्रिंट करें।

इस तरह आप आसानी से अपने कक्षा 10वीं या 12वीं का परिणाम जांच सकते हैं।

एमपी बोर्ड परिणाम 2024 SMS के माध्यम से जांचें

छात्र अपने MPBSE परिणाम 2024 की जांच संदेश का उपयोग करके भी सकते हैं। उन्हें बस निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • SMS के जरिए कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र SMS में MPBSE10 लिखें और फिर स्पेस देने के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • SMS के जरिए कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र SMS में MPBSE12 लिखें और फिर स्पेस देने के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • इस संदेश को छात्र “56263” पर SMS के द्वारा भेजें।
  • इसके बाद आपका परिणाम आपके फोन पर Text Message के माध्यम से भेजा जाएगा।

इस तरह भी छात्र आसानी से (MP Board 10th 12th Result 2024) की जांच कर सकते हैं और अपने शैक्षिक परिणामों का पता लगा सकते हैं।

MP Board 10th & 12th Result Date 2024

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा अभी तक कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 मई के आस-पास तक माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक

उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के सीधे लिंक के उपयोग से अपना MP Board Result 2024 आसानी से चेक कर सकें, इसे लिए हमनें डायरेक्ट लिंक अटैच किया है। इन लिंक पर क्लिक करके आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

MP Board 10वीं रिजल्ट 2024>> Click here (लिंक जल्द ही सक्रिय हो जाएगा)

MP Board 12वीं रिजल्ट 2024>> Click here (लिंक जल्द ही सक्रिय हो जाएगा)

आधिकारिक वेबसाइट>> Click here

इसे भी पढ़े>> PSEB 10th Result 2024:पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, घर बैठे ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

 

1 thought on “MP Board Result 2024: जानें मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल किस दिन जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट”

Leave a Comment